Top News

कलेक्टर के आव्हान पर प्रति दिन नागरिक उमरार सफाई अभियान मे दे रहे अपना योगदान

 

उमरिया। उमरार नदी का पानी स्वच्छ रहे, इस हेतु कलेक्टर डॉ0 कृष्ण देव त्रिपाठी के नेतृत्व में सफाई अभियान संचालित किया गया है । इन दिनों हनुमान  घाट  मे जन सहयोग से सफाई अभियान संचालित किया गया है। हनुमान  घाट  समिति बनाने के लिए लोगो से चर्चा  की जा रही है।  सबसे पहले घाट  मे बने हुए कुए की सफाई की गई फिर ट्यूब और जाली  के सहयोग से कचड़ा  साफ किया गया  । उमरार  सफाई अभियान  मे नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्यवयक आदित्य सिंह अखिलेश त्रिपाठी, गोपाल पाण्डेय, ऋषि  रिचारिया , बाबू लाल भीमानिया, कल्लू कचेर ,रामनरेश साहू ,राम भूमन तिवारी ,गुड्डा ताम्रकार ,लल्लू  राजू साहू ,राजू अग्रवाल, तरुण ,आशीष ,हरी सिंह का सहयोग  रहा । प्रतिदिन आम  सुबह 7 से 8 बजे साफ सफाई की जा रही है। नागरिको से आव्हान किया गया है कि उमरार को स्वच्छ और सुन्दर बनाने  मे अपना योगदान दे।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने