Top News

सोन नदी में बड़ा हादसा,नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में डूबे,दो को बचाया गया एक लापता,अपदा प्रबंधन की टीम जुटी तलाश में

सोन नदी में बड़ा हादसा,नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में डूबे,दो को बचाया गया एक लापता,अपदा प्रबंधन की टीम जुटी तलाश में



Major accident in Son River, three youths who went for bathing drowned in deep water, two were rescued, one is missing, disaster management team engaged in search.

उमरिया। जिले के इंदवार थाना अंतर्गत स्थित सोन नदी में भोलगढ घाट में नहाने गए तीन युवक अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय मल्हार एवं ग्रामीणों की तत्परता से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,जबकि एक किशोर पानी में लापता हो गया।
लापता युवक की पहचान आलोक द्विवेदी पिता पंकज द्विवेदी उम्र 14 वर्ष निवासी ग्राम झाल के रूप में हुई है। वहीं आनंद द्विवेदी एवं आकाश द्विवेदी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीनों युवक ग्राम झाल के निवासी बताए गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। लापता आलोक द्विवेदी की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है,स्थानीय गोताखोरों, मल्हारों एवं ग्रामीणों की मदद से पानी में खोजबीन की जा रही है,उपनिरीक्षक अपादा प्रबंधन राहुल साहू ने बताया है की SDRF की टीम घटना के बाद से लगातार डूबे युवक की तलाश कर रही है लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल पाया है शनिवार की सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।
(ब्यूरो रिपोर्ट )

Post a Comment

और नया पुराने