Top News

जिला जेल मे 63 बंदियों की हुई स्क्रीनिंग

 

उमरिया ।जेल अधीक्षक डी० के० सारस ने बताया कि जिला जेल उमरिया में परिरुद्ध कुल 63 बंदियों की एच०आई०वी०, एवं सिफलिस तथा हेपेटाइटिस की स्क्रीनिंग शिविर में किया गया । नोडल अधिकारी जिला एड्स नियंत्रण समिति जिला उमरिया डाक्टर मुकुल तिवारी एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन के निर्देशन में आयोजित कैम्प में परामर्शदाता शिवान्शु कुमार सिंगौर, लैब टेकनीशियन अनुज कुमार रजक, प्रियंका यादव एवं नीतेश लखेरा, विश्वनाथ जायसवाल के द्वारा जाँच / परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक डी० के० सारस, जेल चिकित्सक डाक्टर एस०के० जैन, जेल उप अधीक्षक- एम०एस० मरावी, मेलनर्स- कनिका रामपाल एवं ड्यूटीरत प्रहरी ने बंदियों का परीक्षण कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

(अंजनी राय की रिपोर्ट )

Post a Comment

और नया पुराने