उमरिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया एम.एस. तोमर के मार्ग दर्शन , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया संगीता पटेल के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया द्वारा ग्राम बड़ेरी में ग्राम पंचायत भवन में बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बालश्रम निषेध अधिनियम के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुये बताया गया कि बालश्रम के रूप में नियोजित किये जाने से बच्चे शिक्षा से दूर हो जाता है, इसलिये बालश्रम का विरोध करें और बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिये भेजे एवं बालश्रम निषेध अधिनियम के बारे में लोगो को जागरूक करे साथ ही नालसा एवं सालसा द्वारा विभिन्न संचालित योजना मीडिएशन एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी प्रदान की।
(अंजनी राय की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें