Top News

मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के दौरान मिलें आवेदनों की कलेक्टर ने की समीक्षा

 

उमरिया - कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विगत 13 एवं  14 नवंबर को प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उमरिया जिले के भ्रमण के दौरान मिले आवेदनों की समीक्षा की। मानपुर एसडीएम द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के दौरान मिले आवेदनों की विधिवत सूची तैयार कर ली गई है, जिस पर कलेक्टर आवेदनों के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए। 

बैठक में अपर कलेक्टर अषोक ओहरी, वनमण्डला अधिकारी मोहित सूद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी, एसडीएम नेहा सोनी, सिद्धार्थ पटेल, जनपद पंचायत के सीईओ,  तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी  उपस्थित रहे।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने