Top News

मध्यप्रदेश कल, आज और कल विषय पर पावर प्रेजेनटेशन तैयार करनें के कलेक्टर ने दिए निर्देश

 

उमरिया। मध्यप्रदेश कल, आज और कल विषय पर प्रेजेनटेषन तैयार किए जाने हेतु कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री त्रिपाठी ने बताया कि कल से तात्पर्य 2003 से पहले, आज का तात्पर्य 2003 से 2022 तक तथा कल का तात्पर्य 2022 के भविष्य से है। 

 उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था, अर्थ व्यवस्था, अधो संरचना, कृषि, गरीब कल्याण, कमजोर वर्ग कल्याण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा , स्वास्थ्य, निवेश और रोजगार, सुषासन, मध्यप्रदेष का सांस्कृतिक अभ्युदय , अन्य उपलब्धियां एवं मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान से संबंधित पीपीटी में जानकारी अंकित की जानी है। 

 कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने योजनाओं से अधिकारियों को निर्देषित किया कि वे समय सीमा में जानकारी एकत्रित कर पीपीटी तैयार करें। जिले की उपलब्धियो को भी   पीपीटी में अंकित किया जाए।

(अन्जनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने