Top News

बाँधवगढ में घायल मिले तेंदुए की एक दिन बाद हुई मौत।


बाँधवगढ टाइगर रिसर्व में घायल अवस्था मे मिले वयस्क मादा तेंदुए की मौत,पार्क के पनपथा कोर परिक्षेत्र अंतर्गत चंसुरा बीट की घटना,जांच में जुटा प्रबंधन।सप्ताह भर पूर्व हो चुकी है तेंदुए के दो शावकों की भूख प्यास से मौत।


उमारिया के विश्वविख्यात बाँधवगढ टाइगर रिसर्व में शनिवार को एक वयस्क मादा तेंदुए की मौत हो गई है,तेंदुए को शुक्रवार की शाम पार्क के गश्ती दल ने घायल अवस्था मे देखा था और उसका रेस्क्यू कर वन्य जीव चिकित्सक की निगरानी में इलाज शुरू किया गया लेकिन शनिवार को दोपहर इलाज के दौरान तेंदुए की मौत हो गई पार्क प्रबंधन के कि किसी बाघ से लड़ाई के दौरान तेंदुआ घायल हुए है बता दें बीते 20 नवंबर को पनपथा परिक्षेत्र में ही तेंदुए के नवजात शावक भूख प्यास से व्याकुल मिले थे उनकी भी मौत हो गई थी अंदेशा जताया जा रहा है कि तेंदुए के मृत शावक भी इसी मादा तेंदुए के होंगे जिसकी आज मौत हुई है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने