Top News

ग्राम पंचायत झांपी में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में विधायक ने आम जन को दी योजनाओं की जानकारी

 


उमरिया - मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायत झांपी में  विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह के मुख्य आतिथ्य में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए विधायक बांधवगढ़ ने कहा कि ग्रामीण जन योजनाओं का लाभ लेने के लिए षिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे एवं उसका लाभ उठाएं। 

 उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच , सचिव, पटवारी, तहसीलदार एवं  अधिकारियो से कहा कि वे जन समस्याओं का समय पर निराकरण करें जिससे लोगों की समस्याओं का निदान हो सके । मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर से लोगों को जो व्यक्ति योजनाओं से छूट गए थे उन व्यक्तियों को चयन कर जिस योजना से पात्र होंगे उन व्यक्तियों को उनके ग्रामों में ही समस्या शिविर के माध्यम से निदान किया जाए।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने