Top News

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरिया में अप्रेन्टिसशिप मेला 12 सिंतबर को

उमरिया - प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरिया ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरिया  मे एक दिवसीय अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 12 सितम्बर 2022, प्रातः 10 बजे से किया गया है। मेले में वोल्वो आयशर, बालाजी वेफर्स आयशर मोटर्स पिनेकल उद्योग, एल एंड टी निर्माण, यशस्वी अकादमी, आइसेक्ट ग्रुप कंपनी शिरकत करेंगी।  शैक्षिक योग्यता आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। आवेदक की आयु 18 से 26 वर्ष,  स्टाइपेण्ड - 10000 रू0 से 15000 प्रतिमाह स्टाइपेन्ड एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। ऑनलाइन पंजीयन लिंक  के माध्यम से किया जा सकता है। 

  उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए  शासकीय आईटीआई उमरिया कछारवर रोड आरटीओ ऑफिस उमरिया के पास स्थान पर अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा / सीवी / रिज्यूम सहित 12 सितम्बर 2022, प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो  सकते है। अप्रेन्टिसशिप हेतु भर्ती, अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्तों अनुसार की जाएगी। अप्रेन्टिसशिप मेले में प्रतिभागिता हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

(अन्जनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने