Top News

नगरीय निकायों के निर्वाचन में पहले दिन किसी भी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र नही किया दाखिल

 


उमरिया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने नगरीय निकायों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नाम निर्देशन लेने की प्रकिया प्रारंभ कर दी गई है। 

नाम निर्देशन भरने के प्रथम दिन नगर पालिका उमरिया, नगर परिषद चंदिया, नगर परिषद नौरोजाबाद तथा नगर परिषद मानपुर में किसी भी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किया.

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने