Top News

अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटन के साथ ही आदर्ष आचरण संहिता के पालन की दी गई जानकारी

उमरिया- कलेक्टर एवं रिटर्निग आफीसर नगर पालिका उमरिया संजीव श्रीवास्तव द्वारा नगर पालिका उमरिया के विभिन्न 24 वार्डो के पार्षद पद के अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया गया। इसके साथ ही अभ्यर्थियों एवं उनके प्रस्तावकों के नमूना हस्ताक्षर लिए गए। रिटर्निग आफीसर द्वारा अभ्यर्थियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा आयोग द्वारा जारी पुस्किताओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी, सहायक रिटर्निग आफीसर दिव्या गुप्ता एवं उनके सहायक उपस्थित रहे।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने