Top News

मानपुर विकासखण्ड में सरपंच हेतु 676 अभ्यर्थी तथा पंच हेतु 2083 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

 


उमरिया - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत राज्य संस्थाओं के निर्वाचन हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार संबंधित रिटर्निग आफीसर द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की गई। विकासखण्ड मानपुर में सरपंच पद हेतु 726 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें संवीक्षा पश्चात 725 विधिमान्य पाए गए। नाम वापसी के दौरान 49 नाम निर्देशन पत्र वापस हुए । अब कुल 676 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। 

 इसी तरह पंच पद हेतु 2122 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए । संवीक्षा के बाद 2110 नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए। नाम निर्देशन पत्र वापसी के दौरान 27 नाम निर्देशन पत्र वापस हुए। अब कुल 2083 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने