Top News

सड़क दुर्घटना में दो बाइक आमने सामने टकराई,चार घायल,जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती।



उमरिया।जिला मुख्यालय से होकर ताला की ओर जाने वाले स्टेट हाइवे में बरबसपुर के करींब दो बाइक भिड़ंत में दो महिलाओं समेत चार लोगों के घायल होने की खबर है,बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त दो बाइक अनियंत्रित होकर सामने से भिड़ी है।जानकारी के बाद मौके पर 108 एम्बुलेंस पहुंच गई है,घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है


बता दें घायलों में दीपू यादव दुआसिया यादव शकुंतला एवं मनोज घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है वहीँ घटना की जानकारी के बाद कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पंहुची है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने