Top News

आम का पेड़ गिरने से चपेट में आई महिला की मौत।


उमरिया में तेज आंधी का कहर,ग्राम सुखदासके आम का पेड़ गिरने से चपेट में आई महिला की मौत,मौके पर पंहुचा प्रशासन।


उमरिया जिले में सोमवार को दोपहर बाद अचानक तेज आंधी तूफान से ग्राम सुखदासके आम का पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई घटना में जगदीश सिंह गोड की पत्नी उम्र 58 वर्ष की आम के पेड़ की डाली टूटने से दबकर मौत हो गई,ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बिट्टी बाई घर से बगल से ही लगे आम के पेड़ के नीचे आम बिन रही थी तभी यह हादसा हुआ है मामले की जानकारी अमरपुर पुलिस को दी गई घटना की जानकारी लगते ही अमरपुर पुलिस अमित कुमार पटेल अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सब को भेजा जा रहा है।

(राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने