Top News

प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्तावित वाटरशेड विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण



उमरिया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने वाटरशेड घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 अंतर्गत परियोजना क्र. 1 में प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्तावित वाटरशेड विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान  कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

     इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी,जिला परियोजना अधिकारी आर. एन. चंदेले, एवं वाटरशेड डवलपमेन्ट टीम के उपयंत्री एवं कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने