Top News

लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित विद्यार्थियों को प्रदाय किए गए लर्निग लाईसेंस

 


उमरिया  - कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के तहत लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं को कलेक्ट्रेट सभागार में लर्निग लाईसेंस प्रदाय किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी उमेश कुमार धुर्वे सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर संतोषी साहू, मनू तिवारी, शिवांजली तिवारी, दिव्या कुशवाहा शा0उ0मा0वि0 मॉडल करकेली , वंदना यादव, मुस्कान वर्मा शा0उ0मा0वि0 सरसवाही, सुषमा पाल शा0उ0मा0वि0 बालक चंदिया, रश्मि राय , शा0पूर्व0मा0वि0 ज्ञानोदय, हीना सिंह गहरवार, पूजा यादव शा0हाईस्कूल दुब्बार पाली, मीना वर्मन स्व0 रतन लाल उ0मा0वि0 नौरोजाबाद, प्रियंका सिंह श्याम, शा0उत्कृष्ट उ0मा0वि0 उमरिया, कल्पना शुक्ला, अशास0 सेन्ट्रल एकेडमी उ0मा0वि0 उमरिया को प्रदान किये गये। सभी लक्ष्मी लॉडली विद्यार्थियो जिनकी उम्र 16 वर्ष से अधिक है उनका पंजीयन शिक्षा विभाग के द्वारा सारथी परिवहन पोर्टल में कराये जाने के उपरांत जिला परिवहन अधिकारी द्वारा पंजीकृत लक्ष्मी लॉडली विद्यार्थियों के लर्निग लाईसेंस बनाये जा रहे है।



(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने