Top News

वरीयता के साथ खराब ट्रांसफार्मर बदलनें की कार्यवाही सुनिश्चित करें कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल

 


उमरिया - कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में जिले मे खराब ट्रांसफार्मरों की समीक्षा करते हुए कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल को निर्देशित किया कि वरीयता के आधार पर ट्रांसफार्मर बदलनें की कार्यवाही की जाए , इसकी सूची भी जारी की जाए जिससे कार्य में पारदर्शिता बनी रहे। कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल ने बताया कि वर्तमान में जिले में 109 ट्रांसफार्मर खराब है । विगत सप्ताह 17 ट्रांसफार्मर बदले गये है। बैठक में अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने