Top News

अमृत महोत्सव के तहत ग्राम निमहा में विधायक ने किया अमृत सरोवर का भूमि पूजन

उमरिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा  अमृत महोत्सव के तहत स्वाधीनता के  75वे वर्ष को चिर स्मृति में रखने हेतु किए गए आव्हान के तहत देश के प्रत्येक जिले में 75 ग्राम सरोवर निर्माण के परिपालन में आज उमरिया जिले की बाँधवगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत निगहरी के ग्राम निमहा में अमृत सरोवर का भूमि पूजन बाँधवगढ़ के विधायक शिव नारायण सिंह द्वारा किया गया , जिसकी लागत 8.67 लाख रुपये है। 



भूमि पूजन कार्यक्रम में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एस डी एम नेहा सोनी, सी ई ओ जनपद पंचायत करकेली के के रैकवार, जनप्रतिनिधि संग्राम सिंह, सरपंच  राजेन्द्र कृष्ण गुप्ता, उप सरपंच सिया राम महार उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने