Top News

पाली थाने का घेराव कर रहे आदिवासियों ने 14 घंटे बाद किया धरना समाप्त, अपर कलेक्टर की समझाइश के बाद माने प्रदर्शनकारी।

 

पाली थाने का घेराव कर रहे आदिवासियों ने 14 घंटे बाद किया धरना समाप्त,
अपर कलेक्टर की समझाइश के बाद माने प्रदर्शनकारी।



Tribals laying siege to the Pali police station ended their protest after 14 hours; the protesters relented following persuasion by the Additional Collector.

See Video :


उमरिया जिले के पाली थाना का घेराव कर रहे आदिवासियों ने 14 घंटे बाद रात एक बजे अपर कलेक्टर के आश्वासन के बाद समाप्त किया धरना,बजरंग पावर एंड इस्पात प्राइवेट कंपनी के अधिकारियों द्वारा की आदिवासी ग्रामीणो के साथ मारपीट और गाली गलौज पर FIR की मांग पर अड़े थे आदिवासी,


उमरिया जिले पाली थाना का घेराव कर रहे आदिवासी ग्रामीणो ने 14 घंटे के प्रदर्शन के बाद कार्यवाही की सहमति मिलने के धरना समाप्त कर दिया है, शनिवार की सुबह 11 बजे से ग्राम गिठौरी के सैकड़ों ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि कोयला खनन कम्पनी बजरंग पावर एंड इस्पात कंपनी के अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण महिलाओ के साथ की गई बदसलुकी मारपीट के विरुद्ध FIR की मांग को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे थे, आरोप है कोयला खनन कंपनी ग्राम गिठौरी में ग्रामीणो के हटाने के लिए अनर्गल दवाव बना रही है ग्रामीणो के साथ आये दिन मारपीट धमकी और गालीगलौज कर भय का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि ग्रामीण गांव खाली कर दें, कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पाली थाना पुलिस ने बिना जाँच के ही दर्जन भर आदिवासियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली लेकिन जब ग्रामीण आदिवासी अपनी शिकायत लेकर महिलाओं बच्चों के साथ थाना पंहुचे तो पुलिस ने शिकायत सुनने से इंकार कर दिया जिससे नाराज ग्रामीण थाना के सामने ही धरने पर बैठ गये शाम तक पुलिस के आला अधिकारी ग्रामीणो को समझाइश देते रहे लेकिन वे नहीं माने अंततः रात्रि 11 बजे कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद अपर कलेक्टर पीके सेनगुप्ता पाली थाना पंहुचे और ग्रामीणो से बातचीत की उचित कार्यवाही का भरोसा दिया तब जाकर 14 घंटे बाद ग्रामीण आदिवासियों ने धरना समाप्त किया।


Tribals laying siege to the Pali police station ended their protest after 14 hours; the protesters relented following persuasion by the Additional Collector.

बजरंग पावर कंपनी की मनमानी 
बजरंग पावर एंड इस्पात कंपनी ग्राम घुनघुटी पत्नार गिठौरी एवं पिथौरा में कोयला उतखानन का कार्य कर रही है कम्पनी के अधिकारी शशिधर द्विवेदी लगातार विवादों में रहे हैं ग्राम गिठौरी में आदिवासियों के साथ मारपीट एवं गाली गलौज के आरोप भी इन्ही के ऊपर लगे हैं, आरोप ये भी हैं की कम्पनी और उसके अधिकारी ग्रामीणो के साथ मनमानी कर रहे हैं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि रहे शामिल 

ग्राम गिठौरी के ग्रामीण आदिवासियों के प्रदर्शन के दौरान पाली के स्थानीय जन प्रतिनिधि संजीव खंडेलवाल, रवि मिश्रा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कोल संगठन प्रभारी पुष्पराज singh अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने