Top News

उफ़नाती नदी पार करते दिखे छात्र,हरकत में आया प्रशासन, ग्रामीणो ने पुल निर्माण की मांग की।

उफ़नाती नदी पार करते दिखे छात्र,हरकत में आया प्रशासन, ग्रामीणो ने पुल निर्माण की मांग की।


Students were seen crossing a swollen river; the administration swung into action, and villagers demanded the construction of a bridge.

See video:



उमरिया। जिले के ग्राम मानिकपुर में स्कूली छात्रों का उफ़नाती नदी पार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है लिए, दरअसल ग्राम मानिकपुर के छात्र पढ़ाई के लिए शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर जाते हैँ जहाँ मार्ग में बिना पुल की नदी को पार करना पड़ता है,तेज बारिश के कारण नदी में उफान आया हुआ था और छात्र जान जोखिम में डालकर नदी पार कर विद्यालय जा रहे थे।
प्रशासन ने लगाई रोक,
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद तहसीलदार विनोद वर्मा सहित आर आई पटवारी और पंचायत के सचिव मौके पर पंहुचे और नदी के दोनों छोर पर बाढ़ बनाकर रास्ते को अवरुद्ध किया गया है और वैकल्पिक मार्ग से छात्रों को विद्यालय जाने की सलाह दी गई है।
ग्रामीणो ने की पुल की मांग।
वहीं स्कूली छात्रों ने अभिवावकों ने बताया की ग्राम मानिकपुर से बिलासपुर स्कूल जाने वाले प्रचलित मार्ग काफ़ी दूर पड़ता है जिस वजह से छात्र दुरी बचाने के फेर में नदी पार कर स्कूल जाने लगे,रास्ते पर रोक लगाए जाने के बाद ग्रामीणो ने नदी में पुल बनाये जाने की मांग की है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने