कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमगवां गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष का मामला अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया है। पीड़ित परिवार ने रीठी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
दरअसल, अप्रैल माह में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में एक पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। अब एसपी कार्यालय पहुंचे राम किशोर कुशवाहा अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर दिया, जबकि उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई थीं।
पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और घटनाक्रम की सही जांच नहीं की। वहीं परिवार की एक युवती ने आरोप लगाया कि उसका भाई घटना के समय मौके पर मौजूद ही नहीं था, इसके बावजूद पुलिस उसे घर से उठाकर थाने ले गई और उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर दिया गया। परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को आरोपी बनाया गया है और वास्तविक तथ्यों की अनदेखी की गई है। अब पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।फिलहाल यह मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच चुका है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें