आर.सी. स्कूल ने रचा कीर्तिमान, 80 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण
RC School creates record, 80% students pass in first division
नगर के प्रतिष्ठित CBSE विद्यालय आर.सी. स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध करते हुए अपनी लगन एवं मेहनत से अविस्मरणीय परीक्षा परिणाम प्राप्त किया।
विद्यालय में कक्षा 10 में पंजीकृत 69 विद्यार्थियों में से लगभग 80% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें विद्यालय के मेधावी छात्र गगन बरासकर (पिता – श्री महेन्द्र कुमार बरासकर) ने 98% अंक प्राप्त किए। वहीं अर्पिता अग्रवाल (पुत्री – श्री संतोष अग्रवाल) ने 97.6% अंक प्राप्त किए। साथ ही दोनों विद्यार्थियों ने गणित विषय में *100 में से 100 अंक* अर्जित किए।इसी क्रम में पलक लेखवानी ने 97%, आर्या तिवारी ने 93.4%, ऋत्विक सोनी ने 93.2% तथा गिरीश अग्रवाल ने 90.8% अंक प्राप्त किए।
परिणामों के अनुसार, 80% से 90% के बीच 12 विद्यार्थियों ने, 70% से 80% के बीच 19 विद्यार्थियों ने तथा 60% से 70% के बीच 17 विद्यार्थियों ने अंक प्राप्त कर अपने अभिभावकों एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के संचालक श्री विश्वजीत पांडे, प्राचार्या श्रीमती नीना पांडे, उप-प्राचार्य श्री दीपक श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें