Top News

कलेक्टर ने मां विरासिनी धाम पाली में की घट स्थापना

 

उमरिया . जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में स्थापित मां बिरासनी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कलेक्टर बुधेश कुमार वैद्य ने घट स्थापना कर मां बिरासिनी की पूजा अर्चना कर समस्त जिले वासियों को शारदेय नवरात्र की शुभकामनाएं दी । मां बिरासनी मंदिर में नौ दिन अलग अलग स्वरूप में मां की पूजा अर्चना होती है । देश विदेश से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए यहाँ आते हैं। कलेक्टर ने  मंदिर में श्रध्दालुओ के  सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की । इस अवसर पर अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम टी आर नाग, तहसीलदार पाली दीपक सोनी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने