Top News

जनसुनवाई में सुनी गई समस्या

 कलेक्टर, अपर कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत ने की जनसुनवाई



उमरिया . साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम एवं सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने कलेक्टर सभागार में जिले के दूर दराज से आए ग्रामीणों एवं नगरीय क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए । 

 जनसुनवाई में उर्मिला सिंह वार्ड नंबर 20 सिंगलटोला ने झुग्गी झोपड़ी का पट्टा दिलाने, माला ग्राम के ग्रामीणों ने वार्ड नंबर 1 में मुरूम डलवाने, इंदर सिंह चंदनिया ने वृध्दावस्था पेंशन दिलाने, पार्वती केवट ने आवास स्वीकृत करने, गणेश प्रसाद रोहनिया ने कंपनी व्दारा टावर का किराया नही देने, रिंकी रैदास रामपुर ने गुमी खाद्यान्न पर्ची की दूसरी प्रति जारी कराने, मलियागुड़ा के लोगों ने देव स्थान के जीर्णोध्दार की अनुमति देने, बबलू गुप्ता मलियागुड़ा ने विद्युत मीटर बदलने संबंधी आवेदन दिया। 



(अंजनी राय की)

Post a Comment

और नया पुराने