Top News

प्रतिबंधित दवा कोरेक्स की अवैध बिक्री करते पकड़ाया कांग्रेस का पार्षद,



उमरिया में प्रतिबंधित दवा कोरेक्स का अवैध व्यापार करते पकड़ाए तीन आरोपी,आरोपियों में कांग्रेस का वार्ड पार्षद शामिल,नारकोटिक्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज,नौरोजाबाद थाना की कार्यवाही।

उमरिया।जिले के नौरोजाबाद थाने की पुलिस ने बलेनो कार से चार पेटी प्रतिबंधित दवा का व्यापार करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,पकड़े गए आरोपियों में शहडोल जिले के जयसिंह नगर नगर पंचायत का वार्ड पार्षद शिवम राव भी शामिल है जो शहडोल निवासी अपने दो दोस्तों दीपक त्रिपाठी एवं सौरभ तिवारी के साथ कार में बहत्तर हजार रुपये मूल्य की कोरेक्स रखकर कटनी की ओर बेचने जा रहा था,पुलिस ने कार जब्त करते हुए तीनो आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने