Top News

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्षन योजना के तहत कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को रवाना होगी

उमरिया.अपर कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 30 जनवरी को कामाख्या तीर्थ यात्रा हेतु स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। उमरिया जिले से 300 यात्री तीर्थ धाम के लिए रवाना होगे। उन्होने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर, करकेली, पाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद उमरिया, चंदिया, नौरोजाबाद, मानपुर एवं पाली से कहा है कि वे प्राप्त आवेदन पत्र का ऑफलाईन एक्सल शीट मे पंजीयन 19 जनवरी तक उपलब्ध कराएं। 

 उन्होने बताया कि ऐसे आवेदन जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है, इस योजना के पात्र हैं जबकि महिलाओ के मामले मे आयु सीमा मे दो वर्ष छूट दी गई है एवं 65 वर्ष आयु से अधिक के व्यक्तियो को साथ मे एक सहायक ले जाने की पात्रता होगी। ऐसे आवेदन पत्र मे सहायक का नाम आवेदक के नाम के सामने एक्सल सीट पर अंकित करने को कहा गया है। प्राप्त आवेदन पत्रो का ऑफलाइन इंट्री निर्धारित प्रारूप मे कराते हुए आवेदन पत्रो की हार्ड कापी सत्यापन करते हुए अपर कलेक्टर कार्यालय को 19 जनवरी तक उपलब्ध कराने हेतु कहा गया है। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने