Top News

भदार नदी में दो सगी बहनों की जल समाधि,डूबने से हुई मौत।


उमरिया जिले में भदार नदी में नहाने गई दो मासूम बहनों की गहरे पानी मे डूबने से हुई ,जानकारी के बाद पंहुची पुलिस नदी से शव को बाहर निकालकर शुरू की गई जांच,मूडगुड़ी गांव की घटना। 


उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम मूडगुड़ी में दो सगी बहनों की भदार नदी के गहरे पानी भराव में डूबने से मौत हो गई है,शुक्रवार को दोपहर गांव मूडगुड़ी निवासी दो सगी बहने पूजा कुशवाहा उम्र 15 वर्ष एवं आरती कुशवाहा उम्र 13 वर्ष भदार नदी में नहाने गई थी जहां वे गहरे पानी मे समा गई और दम घुटने से दोनों बहनों की मौत हो गई है घटना की जानकारी के बाद परिजन ग्रामीण एवं अमरपुर चौकी थाना प्रभारी अमित पटेल के साथ पुलिस घटनास्थल पंहुची है और घटना के कारणों की जांच शुरू की गई है बता दोनों मृतक मासूम सगी बहने थी और कटनी जिले के बिचपुरा गांव की रहने वाली थी और अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम मुड़गुड़ी आई थी जहां दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

भदार नदी


(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने