Top News

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत



मुंबई।हिंदी सिनेमा जगत के लिए रविवार की सुबह एक बेहद दुखी कर देने वाली खबर ले कर आई। सरस्वती पूजा के अगले ही दिन सरस्वती का स्वर और गान थम गया।  महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है।खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के अनुसार सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आठ जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुई थीं।

साभार-अमर उजाला

Post a Comment

और नया पुराने