ईजीप्ट में जूनियर हॉकी का वर्ल्ड कप खेलेंगे उमरिया के करन गौतम
भारतीय जूनियर हॉकी टीम में हुआ चयन.
Karan Gautam from Umaria to play in the Junior Hockey World Cup in Egypt; selected for the Indian junior hockey team.
See video :
उमरिया निवासी हॉकी खिलाडी करन गौतम का भारतीय हॉकी जूनियर टीम में हुआ चयन,जिलेवासियों ने दी बधाई सब जूनियर इंडिया कैंप के इंटर नेशनल मैच में जीते थे तीन गोल्ड मैडल, नवंबर माह में मिश्र में होने वाले इंटर नेशनल सब जूनियर वर्ल्ड कप में लेंगे हिस्सा
उमरिया निवासी 18 वर्षीय करन गौतम का चयन भारतीय हॉकी जूनियर टीम के लिए हुआ है, उनकी इस उपलब्धि पर जिलेवासियों ने करन को बधाई दी है, उमरिया के ज्वालामुखी कलोनी के रहने वाले करन अजय गौतम जो की पेशे से शिक्षक हैं के पुत्र हैं तीन वर्ष पूर्व इनका चयन मध्यप्रदेश हॉकी टीम के लिए हुआ था, हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण करन मध्यप्रदेश हॉकी टीम में चयनित हुए और कई मैचो में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसे देखते हुए इनका चयन इंडियन हॉकी की जूनियर टीम के लिए हुआ है,सब जूनियर इंडिया कैंप चंडीगढ़ में अभ्यास मैच में भी करन ने इंटर नेशनल मैच में जीते और तीन गोल्ड मैडल हासिल किये और भारतीय हॉकी की जूनियर टीम का हिस्सा बने नवंबर माह में ईजीप्ट में होने वाले हॉकी के जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनायें प्रदान की है।
-ब्यूरो रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें