अवैध शराब भंडारण के विरूध्द की गई कार्यवाही
34 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त
Action taken against illegal liquor storage; 34 bulk litres of illicit liquor seized.
उमरिया।जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान दो अलग-अलग स्थानों से कुल 34 बल्क लीटर अवैध रूप से रखी शराब जब्त की गई। उल्लेखनीय है कि प्राप्त सूचना के आधार पर हाईवे से लगे ढाबों में आकस्मिक जांच की गई,एसडीएम बांधवगढ़ ने ग्राम भरौला के गगन ढाबा में जांच की। जांच के दौरान मौके पर उपस्थित ढाबा संचालक गगन असाटी से चाबी लाने के लिए कहा गया। संचालक चाबी लेने गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद मौके पर पंचनामा तैयार कर ताला तुड़वाया गया। जांच के दौरान ढाबे से 28.6 बल्क लीटर अवैध रूप से रखी शराब जब्त की गई। जब्त शराब में 8 पीएम, इम्पीरियल ब्लू, मदिरा प्लेन, गोवा व्हिस्की, बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की एवं स्ट्रांग बीयर शामिल हैं,इसी प्रकार, प्राप्त सूचना के आधार पर भरौला में हाईवे से लगी विपिन गुप्ता की दुकान पर जांच की गई। यहां से 5.4 बल्क लीटर अवैध रूप से रखी शराब जब्त की गई। जब्त शराब में गोवा, मदिरा प्लेन, 8 पीएम एवं देशी मदिरा मसाला शामिल हैं। उक्त दोनों कार्रवाइयों में कुल 34 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। जप्त की गई शराब आबकारी विभाग को सुपुर्द की गई। कार्रवाई के दौरान प्रभारी तहसीलदार दिलीप सोनी उपस्थित रहे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें