Top News

370 लीटर पेट्रोल का अवैध परिवहन करते तीन आरोपियों पर FIR दर्ज,कार सहित पेट्रोल को पुलिस ने किया जब्त।

370 लीटर पेट्रोल का अवैध परिवहन करते तीन आरोपियों पर FIR दर्ज,कार सहित पेट्रोल को पुलिस ने किया जब्त।

उमरिया जिले के इंदवार थाना पुलिस की कार्यवाही


FIR registered against three accused for the illegal transport of 370 litres of petrol.
Police have seized the petrol along with the car.

See video :



उमरिया।जिले की थाना इंदवार पुलिस द्वारा देर रात ग्राम चंसुरा, झलवार मोड़ पर कार्यवाही करते 03 आरोपियों को ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल का बिना किसी वैध अनुमति के बिक्री हेतु परिवहन करते हुये पकड़ा गया जिनके कब्जे से 370 लीटर पेट्रोल एवं घटना में प्रयुक्त कार कुल ₹8.42 लाख की संपत्ति जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया ।
बता दें बीती रात्रि थाना इंदवार में डायल 112 पर सूचनाकर्ता द्वारा मारपीट एवं झगड़ा होने की सूचना दी गई,सूचना प्राप्त होने पर तुंरत ही डायल 112 सूचनाकर्ता के बताये अनुसार घटनास्थल ग्राम चंसुरा, झलवार मोड़, हनुमान मंदिर के पास पहुंची,घटनास्थल पर गोल्डन ब्राउन रंग की हुंडई ग्रैंड i10 कार क्रमांक MP 21 CA 5860 खड़ी मिली जिसके पास 03 व्यक्ति मिले जिनसे झगड़े का कारण पूछा गया साथ वाहन की तलाशी ली गई जिस पर वाहन में ड्रम रखे पाये गये, ड्रम में ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल पाया गया पेट्रोल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस द्वारा 370 लीटर पेट्रोल एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया जाकर आरोपियों दीपक राय उम्र 30 वर्ष निवासी खेरा, आशीष जायसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चंसुरा, राकेश यादव उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बम्होरी, के विरूद्ध अपराध क्रमांक 390/2026, धारा 287, 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने