कटनी। विधायक कार्यालय में विधायक प्रणय प्रभात पांडे की उपस्थिति में भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री इंद्र कुमार पटेल ने मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लोकेश ब्योहार सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान बहोरीबंद मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र साहू, कुआं मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राजभान लोधी और स्लीमनाबाद क्षेत्र से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के रामजी कुशवाहा ने भी विधायक प्रणय प्रभात पांडे से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।



एक टिप्पणी भेजें