सिंगल टोला रेलवे फाटक में ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर आंदोलन तेज,सैकड़ों नागरिको एवं रहवासियों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन।
Agitation intensifies over the construction of an overbridge at the Single Tola railway crossing; hundreds of citizens and residents staged a protest and submitted a memorandum.
See Video :
उमरिया। जिला मुख्यालय से होकर शाहपुरा की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे में नगर के सिंगल टोला के आगे पड़ने वाले रेलवे फाटक में ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों नागरिको ने प्रदर्शन किया है नगर के रानी दुर्गावती चौक में सिंगल टोला, चन्दवार एवं विकटगंज के प्रभावित नागरिक एकजुट हुए और नारेबाजी करते हुए उमरिया रेलवे स्टेशन पंहुचे जहाँ उन्होंने DRM के नाम उमरिया स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा जिसके बाद नागरिको का दल रैली के रूप में कलेक्टरेट पंहुचा जहाँ प्रदर्शन के बाद कलेक्टर उमरिया को भी रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)
#Umaria #SingleTola #Overbridge #UmariaNews #MadhyaPradesh #QarantNews

एक टिप्पणी भेजें