अमरपाटन और मऊगंज पंहुचे बांधवगढ़ के जंगली हाथी,टाइगर रिज़र्व बांधवगढ़ का रेस्क्यू दल पंहुचा मौके पर।
Wild elephants from Bandhavgarh have reached Amarpatan and Mauganj; The Tiger Reserve's rescue team has arrived at the scene.
See video:-
मैहर । जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में अपना रहवास बना चुके जंगली हाथियों का झुंड अब बांधवगढ़ का जंगल छोड़ समीपी जिलों की ओर रुख कर रहे हैं,मैहर जिले के अमरपाटन और मऊगंज जिले में बांधवगढ़ के जंगली हाथी पंहुच चुके हैं अब उन्हें वहां से हटाने टाइगर रिज़र्व बांधवगढ़ की टीम रवाना हुई है,जिसमे पार्क के क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय सहायक संचालक दिलीप मराठा वन परिक्षेत्रधिकारी सहित 30 वन कर्मियों का स्टॉफ एवं चार विभागीय हाथी शामिल हैं,
अमरपाटन एवं मऊगंज दोनों जगहों के लिए पार्क से दो दो हाथियों का दल एवं प्रशिक्षित 15 -15 कर्मचारियों का दल जंगली हाथियों से प्रभावित दोनों स्थलों पर डेरा जमाये हैं, इसके अलावा बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय भी मौके पर मौजूद हैं।
विभागीय हाथियों की मदद से मऊगंज एवं अमरपाटन के गोरसरी में बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की टीम जंगली हाथियों के रेस्क्यू में जुटी हुई है पार्क प्रबंधन के मुताबिक दोनों हाथियों को पकड़कर विशेष वाहन से बांधवगढ़ लाया जाएगा जहाँ उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें