अति वर्षा से किसानों की सोयाबीन की फसल नष्ट,आधा दर्जन गाँवो के किसान पंहुचे कलेक्टरेट
Excessive rainfall destroys farmers' soybean crops; Farmers from half a dozen villages reach the Collectorate.
See video:-
अति वर्षा से किसानों की सोयाबीन की फसल हुई नष्ट, आधा दर्जन गांव के किसान नष्ट फसल लेकर पंहुचे कलेक्टरेट, जनसुनवाई में कलेक्टर को सुनाई शिकायत,मुआवजे की मांग, जाँच के बाद कलेक्टर ने दिया कार्यवाही का भरोसा।
उमरिया जिले में अति वर्षा अब किसानों के लिए आफत की बारिश बन रही है, जिले के जनपद करकेली के आधा दर्जन गाँवो के किसान मंगलवार को जिला मुख्यालय में कलेक्टर की जनसुनवाई में बारिश से ख़राब हुई फसल को लेकर पंहुचे किसानों ने बताया है की अती वर्षा के कारण ग्राम निपनिया, दैगंवा, ऊँचेहरा, सस्तरा, साल्हे टोला, बांधवा टोला समेत सेमरहा में किसानों की सोयाबीन की फसल नष्ट हो गई है कलेक्टर को दिए शिकायती पत्र में किसानों ने प्रशासन ने प्रभावित फसलो का मुआवजा दिलाये जाने की मांग की वहीं प्रशासन ने जाँच के बाद उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें