पहले दिन की गणना में मिले 287 गिद्ध बांधवगढ़ में तीन दिवसीय गिद्ध गणना।
287 vultures found in the first day's counting. Three-day vulture counting in Bandhavgarh.
See video:-
बाँधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026 का पहला दिवस हुआ पूर्ण,देखे गए 287 गिद्ध
आज दिनांक 22.05.26 को विश्वविख्यात बाँधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में प्रदेश व्यापी तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
गौरतलब है कि, टाइगर स्टेट के साथ साथ देश मे सर्वाधिक संख्या में गिद्धों के रहवास स्थल के रूप में भी मध्य प्रदेश ने देश एवं दुनिया मे पहचान बनाई है।
वर्ष में 2 बार होने वाले vulture census का ग्रीष्मकालीन census दिनांक 22.05.26 से 24.05.26 तक पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इस बार के Summer Vulture Census 2026 की जानकारी निर्धारित प्रपत्रों के साथ साथ MP Summer Vulture Census 2026 app पर भी की जा रही है जिसमे गणनाकर्ता गिद्धों के रहवास स्थल से सीधे app में देखे गए गिद्धों की संख्या, प्रजाति एवं वयस्क/अवयस्क होने संबंधी जानकारी मय फ़ोटो के साथ दर्ज कर सकेंगे जिससे जानकारी का संकलन एवं सटीकता समीचीन रूप में सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा app के माध्यम से समस्त प्रतिभागी 3 दिवसीय गणना पूर्ण होने पर सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश में गिद्धों की कुल 7 प्रजातियां मुख्य रूप से पाई जाती हैं जिनमे से बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आज प्रथम दिवस की गणना में कुल 5 प्रजाति ( देशी गिद्ध, सफेद पीठ गिद्ध, इजिप्शियन गिद्ध, राज गिद्ध एवं सिनेरियस गिद्ध) के कुल 287 गिद्ध प्रत्यक्ष रूप से देखे गए एवं app में दर्ज किए गए। गौरतलब है कि, बाँधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के 9 परिक्षेत्रों में से 8 परिक्षेत्रों में गिद्धों की उपस्थिति एवं रहवास होना पाया गया जो कि बाँधवगढ़ के स्वस्थ पारिस्थितिकीय तंत्र का परिचायक है।
उक्त गणना कार्य प्रातः 6 से 8 बजे तक किया गया एवं केवल बैठे हुए गिद्धों की गिनती की गई जिसमे 700 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।
उक्त गणना कार्य का उद्देश्य गिद्धों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी को देखना, अध्ययन करना एवं उसके अनुरूप गिद्धों के संरक्षण एवं संवर्धन की रणनीति तैयार करना है ताकि गिद्धों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि सुनिश्चित करते हुए वन्यजीव संरक्षण एवं जैव विविधता का विकास अनवरत जारी रखा जा सके।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें