Top News

अनियंत्रित बाइक माइल स्टोन से टकराई,एक की मौत दूसरा घायल,बरुहा नाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा

अनियंत्रित बाइक माइल स्टोन से टकराई,एक की मौत दूसरा घायल,बरुहा नाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा,



Uncontrolled bike collided with milestone, one dead, another injured, tragic road accident near Baruha drain.


उमरिया/पलझा। बरुहा नाला के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP54 ZA 5497 पर सवार रघुवीर बर्मन (लगभग 25 वर्ष), पिता रमेश तथा रामपाल सिंह (29 वर्ष), पिता शोभा सिंह कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई निवासी पलझा जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अमरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रघुवीर बर्मन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रामपाल सिंह की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बरही से कटनी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
(राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने