Top News

गांव में दहशत फैलाने वाली बाघिन का हुआ रेस्क्यू,चिल्हारी सहित आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को मिला सुकून।

गांव में दहशत फैलाने वाली बाघिन का हुआ रेस्क्यू,चिल्हारी सहित आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को मिला सुकून।

The tigress that was terrorizing the village has been rescued, bringing relief to the villagers of Chilhari and half a dozen other villages.




बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के समीपी गांवों में दहशत फैलाने वाली बाघिन का शुक्रवार को पार्क प्रबंधन ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर लिया है बता दें टाइगर रिजर्व के समीपी चिल्हारी,गडरिया हार चांसुरा सहित आधा दर्जन गांवों में बाघिन ने दहशत फैला रखी थी,

वीडियो देखें- 



पार्क के संयुक्त संचालक पीके वर्मा ने बताया है कि बाघिन का हाथी दल के माध्यम से लोकेशन क्लियर किया गया जिसके बाद उसे ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया गए जिसके बाद बाघिन को केज में डालकर इक्लोजर में ले जाया जाएगा बाघिन को कब और कहां छोड़ना है इसका निर्णय आगामी दिनों में किया जाएगा।
(चिल्हारी से राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने