Top News

फिर विवादों में गिरी IFS श्रद्धा पेंद्रे:शासकीय वाहन के निजी उपयोग के दौरान सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत। .

फिर विवादों में गिरी IFS श्रद्धा पेंद्रे:शासकीय वाहन के निजी उपयोग के दौरान सड़क हादसे में वाहन चालक सहित दो की मौत,पांच घायल।

IFS officer Shraddha Pendre is once again embroiled in controversy: Two people, including the driver, died and five were injured in a road accident while her official vehicle was being used for personal purposes.


डीएफओ शहडोल दक्षिण को शासकीय गाड़ी का निजी उपयोग पड़ा भारी,घुनघुटी के पास भीषण सड़क हादसा,ड्राइवर सहित एक अन्य की मौत,पांच घायल


वीडियो देखें -


उमरिया।जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनघुटी में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने शासकीय वाहनों के निजी उपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं,मदारी ढाबा के समीप खड़े एक ट्रक के पीछे सरकारी बोलेरो जा घुसी,हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं एक अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई वहीं बोलेरो में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में मृतक की पहचान इजहार खान पिता तकदीर खान उम्र 32 वर्ष निवासी मेढकी थाना पाली के रूप में हुई है वहीं दूसरे मृतक के नाम का पता नहीं चल पाया है,वाहन चालक का शव जिला अस्पताल शहडोल की मर्चुरी में रखा गया है,इजहार खान शासकीय बोलेरो का चालक बताया जा रहा है।
घायलों में श्रेया मर्सकोले पिता सूरज मर्सकोले उम्र 20 वर्ष, भानुशी मरावी पिता राम किशोर मरावी उम्र 20 वर्ष, भगवंती मर्सकोले पिता नागरजी मर्सकोले, जूही बनर्जी पिता संजीव बनर्जी उम्र 22 वर्ष, साक्षी मर्सकोले पिता सूरज मर्सकोले उम्र 22 वर्ष तथा मीनाक्षी मर्सकोले पिता राम प्रसाद मर्सकोले उम्र 26 वर्ष शामिल हैं। इनमें भगवंती मर्सकोले और मीनाक्षी मर्सकोले की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। मीनाक्षी बोलेरो में सामने की सीट पर बैठी थी।
जानकारी के अनुसार बोलेरो नरसरहा डिपो से बांधवगढ़ जा रही थी। बताया गया है कि सभी लोग डीएफओ दक्षिण शहडोल श्रद्धा पेंद्रे के पारिवारिक सदस्य हैं,हादसे से पहले सभी ने नरसरहा डिपो स्थित एसडीओएफ आवास पर शाम का भोजन किया था और इसके बाद निजी यात्रा पर निकले थे।
पाली थाना प्रभारी के मुताबिक ने बताया कि बीती रात करीब दो से तीन बजे के बीच यह दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने