Ticker

6/recent/ticker-posts

नरवाई जलाने को लेकर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही,15 किसानों के ऊपर ₹72500 रुपए का जुर्माना।

नरवाई जलाने को लेकर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही,15 किसानों के ऊपर ₹72500 रुपए का जुर्माना।



नरवाई जलाने को लेकर कलेक्टर ने की  बड़ी कार्यवाही,मानपुर क्षेत्र के पिपरिया गांव के 15 किसानों पर किया जुर्माना,21 अप्रैल को कलेक्टर ने खेतों में नरवाई जलाना किया था प्रतिबंधित।




उमरिया।जिले में नरवाई जलाने वाले किसानों पर कलेक्टर ने बड़ी कार्यवाही की है,मानपुर क्षेत्र के पिपरिया गांव के 15 किसानो पर कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाया है, जिले में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने 21 अप्रैल को नरवाई जलने से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए नरवाई ना जलाने का आदेश जारी किया था। लेकिन किसानों ने मनमानी करते हुए खेतों में आग लगाकर नरवाई जलाई थी,आदेश के उल्लंघन पर नायब तहसीलदार के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने किसानों पर जुर्माना लगाया है जिले में एक साथ 15 किसानों पर जुर्माना लगाने पर पूरे जिले के किसानों में हलचल मच गई है।

नरवाई जलाने को लेकर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही,15 किसानों के ऊपर ₹72500 रुपए का जुर्माना।

खेतों में नरवाई जलाने के मामले में जिन किसानों पर जुर्माना किया गया है वे सभी मानपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी हैं नायब तहसीलदार बरबसपुर की जांच एवं SDM मानपुर टीआर नाग की अनुशंसा पर कलेक्टर ने यह कार्यवाही की है।किसानों के नाम सुनील पिता रामावतार तिवारी पिपरिया राशि 15,000/-रामानुज पिता पिपरिया  मनोहर राम ब्राम्हण 2500/-अवधेश प्रसाद पिपरिया पिता सुदर्शन प्रसाद 2500/-गंगाराम राय पिता माधव प्रसाद राय पिपरिया 2500/- गुरुचरण पिता बुटुवा पिपरिया  5000/-गोरेलाल यादव पिता शिवचरण पिपरिया 2500 संतो बेवा कछेदी यादव पिपरिया 2500 हेतराम पिता परसादी साहू पिपरिया 5000 सोनेलाल पिता बसुआ साहू पिपरिया 5000/-अजीत पिता दस्सू साहू पिपरिया 2500/-कुसुम पिता शंकर राम मंदिर पिपरिया 2500 बंदना पति शुभम द्विवेदी पिपरिया 2500 रामलाल पिता जीवनलाल द्विवेदी पिपरिया 15000 रुपए रामप्रमोद पिता रोहणी प्रसाद द्विवेदी पिपरिया 5000 रुपए रामप्रसाद पिता रोहणी प्रसाद द्विवेदी पिपरिया के ऊपर 5000 रुपए का जुर्माना किया गया है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ