Top News

निर्वाचन कार्य मे लगे अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का किया निर्वहन - कलेक्टर

 

कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए की उज्ज्वल भविष्य की कामना

उमारिया . विधानसभा क्षेत्र 89 बाँधवगढ़ एवं 90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन 17 नवंबर को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ ।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुध्देश कुमार ने कहा कि  सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने सौपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करते हुए निर्वाचन कार्य को संपन्न कराया है । इसी का परिणाम है कि उमरिया ज़िले में शान्तिपूर्ण और निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न हुआ है।उन्होंने कहा कि चुनाव की समस्त प्रक्रियात्मक गतिविधियों से लेकर मतदाता जागरूकता के आयोजनों में बेहतर व्यव्यवस्थाएँ और नवाचार किया गया । 

बेहतर टीम वर्क और समन्वय का परिणाम रहा है कि विगत विधानसभा चुनाव से अधिक मत प्रतिशत और धूपखड़ा में 100 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके साथ ही प्रेक्षकगणों द्वारा हमारे प्रशिक्षणों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्य मे लगे समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने