Top News

बाइक रैली के माध्यम से मतदाताओ में जगाई गई मतदान कि अलख

 


उमारिया । दोनों विधान सभा क्षेत्र क्रमशः 89 बाँधवगढ़ एवं 90 मानपुर में मतदान 17 नवंबर को संपन्न होगा। निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान हो, हर मतदाता अपने मत का उपयोग करे, इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र मंगठार   में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत  बाइक रैली निकाली गई । रैली में कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य,  कार्य पालक निदेशक व्ही के कैलेशिया , सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, एसडीएम पाली टी आर नाग, जिला खनिज अधिकारी,  श्रम पदाधिकारी, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद सहित अन्य जिला प्रमुख एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 


   रैली संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र  मंगठार  से प्रारंभ बस स्टैंड , साई मंदिर पहुँची ततपश्चात यह रैली मंगठार की गलियों से होते हुए कार्यक्रम स्थल ईरेक्टर हॉस्टल पहुँची।  रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया।


Post a Comment

और नया पुराने