Top News

MP का एक और बार मुख्यमंत्री बनाने का सीएम शिवराज सिंह ने मांगा जनता से आशीर्वाद,चंदिया में चुनावी सभा संपन्न।






MP में सीएम बनने का एक मौका और मांगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने,उमरिया जिले के चंदिया नगर में चुनावी सभा के दौरान जनता से फिर एक बार सीएम बनाने का मांगा मौका,कहा विकास करते करते प्रदेश को यहां तक लेकर आया हूं एक बार और मौका दे दो,जिले की बांधवगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी शिवनारायण सिंह के पक्ष में चुनावी सभा करने पंहुचे थे सीएम,कांग्रेस पर बोला जमकर हमला।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को उमरिया जिले के चंदिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पंहुचे थे जहां उन्होंने जनता से उन्हें एक बार फिर सीएम बनाने का मौका मांगा है,सीएम ने कहा की वे प्रदेश का विकास करते करते यहां तक ले आए हैं और आगे ले जाना चाहते हैं,बता दें बांधवगढ़ के भाजपा प्रत्याशी शिवनारायण सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चंदिया पंहुचे थे जहां उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला,शिवराज सिंह ने कहा की कांग्रेस का कमलनाथ मॉडल भ्रष्टाचार का मॉडल है अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी तो विकास रुक जायेगा,बैगा सहारिया को दिया जाने वाला आर्थिक अनुदान, लाडली बहना की राशि सब रोक दी जाएगी और जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जनता के बीच पंहुच गए शिवराज।



चंदिया में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद सीधे जनता की ओर बढ़ चले और सभा में आई हुई बुजुर्ग महिलाओं के गले लगकर उनसे आशीर्वाद मांगा,इसके बाद सीएम शिवराज हेलकाप्टर से शहडोल जिले के व्योहारी में आयोजित चुनावी सभा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

चंदिया में आयोजित सभा में पूर्व सांसद ज्ञान सिंह,सांसद हिमाद्रि सिंह,विधायक शिवनारायण सिंह,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश मिश्र,आशुतोष अग्रवाल,राकेश शर्मा,जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय चुनाव संयोजक चंद्रप्रकाश दुबे,सहित भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

और नया पुराने