Top News

जिले में आम मतदाताओं को ईव्हीएम के संचालन एवं मतदान प्रक्रिया की दी जा रही है जानकारी

 

उमरिया । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आम मतदाताओं को ईव्हीएम के माध्याम से मतदान करने की प्रक्रिया, ईव्हीएम के उपयोग आदि के संबंध में जानकारी देने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा० कृष्ण  देव त्रिपाठी के निर्देश पर ईव्हीेएम का प्रदर्शन एवं मतदान के तरीके की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षक संजय पाण्डेय द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई में आने वाले लोगों को ईव्हीएम के संचालन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने