Top News

कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम गोदाम का किया निरीक्षण

उमरिया । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा० कृष्ण  देव त्रिपाठी ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईव्हीएम गोदाम का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईव्हीएम गोदाम में रखी मशीनों , सीयू, बीयू की गणना भी कराई। इसके साथ ही गोदाम की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं फायर बूस्टर, बिजली व्यवस्था  तथा सीसी टीव्ही कैमरे का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिशंकर झारिया एवं निर्वाचन स्टाफ उपस्थित रहा। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने