Top News

श्रमदान से नदी के स्वरूप में आ रहा परिवर्तन

 

उमरिया .कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ उमरार नदी पुर्नजीवन अभियान के दूसरे चरण में हनुमान घाट में श्रमदान किया जा रहा है। निरंतर रूप से हो रहे श्रमदान से घाट का पानी स्वच्छ एवं सुंदर नजर आने लगा है। श्रमवीर प्रतिदिन प्रातः काल एक घंटे श्रमदान का कार्य कर रहे है, जिसमें आम नागरिक भी अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे है। श्रमदान में नेहरू युवा केंद्र के जिला सामन्यवक आदित्य सिंह अखिलेश त्रिपाठी , अरुण त्रिपाठी, गोपाल पाण्डेय, तरुण केवट, राजू साहू ऋषि रिछारिया ,बाबूलाल विमानिया कल्लू, गुड्डा ताम्रकार राजू ताम्रकार अनुराग तिवारी उपस्थित रहे।

(अंजनी राय की रिपोर्ट।)

Post a Comment

और नया पुराने