Top News

कलेक्टर ने ग्राम तखतपुर में नल जल योजना के तहत हर घर जल पहुँचने के ट्रायल का किया निरीक्षण

 

हर घर में नल से जल पहुंचाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

उमरिया . कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम तखतपुर में जल जीवन मिशन के तहत नल से जल उपलब्ध कराए जाने हेतु, हो रहे ट्रायल का आकस्मिक निरीक्षण किया । कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने ग्रामीणों से जल जीवन मिशन के तहत नल से जल मिलने के संबंध  पूछताछ की । जिस ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लाइन बिछ गई है , एवं नल से पानी सप्लाई का ट्रायल किया जा रहा है । ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम के  कुछ मोहल्ले के घर ऊंचाई में होने के कारण पानी नही पहुँच पा रहा है । जिस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पानी के प्रेशर हेतु वाल्व लगाकर पानी पहुचाने की व्यवस्था की जाए। 

   कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग से कहा कि सभी ग्रामीणों को नल से शुद्ध जल मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि ग्राम में पेयजल समिति गठित करे एवं निर्देशित किया जाए कि वे ग्रामीणों के संपर्क में रहते हुए पेयजल संचालन का कार्य करे । उन्होंने कहा कि ग्राम में जिस जगह पर पानी नही पहुँच पा रहा है , इस हेतु टाइम निर्धारित किया जाए। 

  निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग एच एस धुर्वे, सहायक यंत्री आर के गुप्ता, सरपंच , सचिव, पंप संचालक सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने