Top News

जय भिवानिया ने जे ई एडवांस परीक्षा पहले ही प्रयास में 160 अंक प्राप्त करके सम्पूर्ण भारत में 4260 वीं रैंकिंग प्राप्त की

उमरिया। सिटी केवल के मालिक श्री हरिकिशन भिवानिया एवं श्रीमती विनीता के होनहार सुपत्र चिरंजीव जय भिवानिया ने जे ई एडवांस परीक्षा पहले ही प्रयास में 160 अंक प्राप्त करके सम्पूर्ण भारत में 4260 वीं रैंकिंग प्राप्त कर पूरे उमरिया जिले को गौरवान्वित किया है।

 जय भिवानिया प्रारंभ से ही *होनहार बिरवान के होत चीकने पात* की कहावत चरितार्थ कर रहे थे।

  जय भिवानिया की यह प्रथम प्रयास की उपलब्धि से पूरे भिवानिया खानदान में हर्ष व्याप्त है। 

         अपनी इस सफलता का श्रेय जय ने अपने गुरूजन माता पिता एवं परिवार को दिया है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने