उमरिया . भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी के मार्गदर्षन में जिले में किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए समस्त एईआरओ तथा एआरओ को निर्देश दिए कि बीएलओं की बैठक लेकर उन्हें घर घर संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जोड़नें, हटाने तथा सुधार करनें के लिए आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप 6,7 एवं 8 में जानकारी भरकर ऑनलाईन प्रस्ताव भेजे। कलेक्टर ने कहा कि जो युवा 18 साल के हो गए है , उनके नाम भी मतदाता सूची में जोड़ने हेतु महाविद्यालय स्तर पर षिविरों का आयोजन किया जाए, इसके साथ ही जेण्डर रेसियों , सेक्स रेसियों पर भी कार्य किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची शुद्ध एवं प्रमाणित होनी चाहिए । मतदाता सूची में किसी मृत व्यक्ति का नाम नही हों तथा कोई भी व्यक्ति जो मतदाता होने की पात्रता रखता है का नाम मतदाता सूची में छूटे नही। आपनें विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़-89, मानपुर-90 की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देष दिए कि जिन बीएलओं का कार्य संतोष जनक नही हो , उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए तथा जो बीएलओं कार्य करने मे सक्षम नही है , उन्हें बदल दिया जाए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सी बोपचे, ईआरओ बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र सिद्धार्थ पटेल, ईआरओ मानपुर विधानसभा क्षेत्र कमलेष पुरी, एसडीएम पाली हेमराज धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर टी आर नाग, मीनांक्षी इंगले तथा एईआरओ एवं राजस्व अधिकारी , निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन से जुड़े सहायक प्रोग्रामर तथा आपरेटर उपस्थित रहे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सी बोपचे ने निर्देष दिए कि मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन राजस्व अधिकारी स्वयं करें । जो मतदान केंद्र जीर्ण शीर्ण हो तथा आयोग के निर्देशानुसार जिन भवनों में सुविधाएं नही हों तो मतदान के आस पास कोई नया शासकीय भवन बन गया हो तो वहां मतदान केंद्र बनानें का प्रस्ताव भेजें, इसके साथ ही मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, मतदान के लिए पर्याप्त जगह, रैंप, की व्यवस्था आदि का भी परीक्षण करके प्रतिवेदन प्रेषित करें। आपने कहा कि बीएलओं द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जो आवेदन प्राप्त हुए है, उनका शत प्रतिशत निराकरण संबंधित एईआरओ तथा ईआरओ करना सुनिश्चित करें।
(अंजनी राय की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें