उमरिया। विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह के मुख्य आतिथ्य में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित छादाखुर्द मे मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा प्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाईव उदबोधन देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के किसानों के खाते में मुख्यमंत्री कृषि ब्याब माफी योजना के तहत 2123 करोड़ रूपये एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 2933 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए गए।
विधायक बांधवगढ़ ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। अन्नदाता कैसे आर्थिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत हो, इस दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर नित नई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होने कहा कि सोसायटी के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत राशि प्रदाय की जा रही है। कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मनीष सिंह. योगेश द्विवेदी. इंद्रपाल सिंह. विलोक नाथ दाहिया. कमल सिंह. राममिलन यादव. रमेश सोनी सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
(अंजनी राय की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें